
अमेरिकी व्यक्ति को दी गई फांसी, 2002 में ओक्लाहोमा में की थी भारतीय समेत 2 लोगों की हत्या
AajTak
अमेरिका में एक भारतीय सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी व्यक्ति को गुरुवार को मौत की सजा दे दी. दोषी माइकल डेवेन स्मिथ ने 22 फरवरी, 2002 को अलग-अलग घटनाओं में एक भारतीय शरत पुलुरु और 40 वर्षीय जेनेंट मूर की हत्या कर दी थी.
अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा में साल 2002 में एक भारतीय सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी को गुरुवार को मौत की सजा दे दी. टेलीविजन स्टेशन KOCO-TV की रिपोर्ट के अनुसार, माइकल डेवेन स्मिथ को मैक्लेस्टर टाउन में ओक्लाहोमा स्टेट पेनिटिआरी में घातक इंजेक्शन द्वारा मार दिया गया था.
माइकल डेवेन स्मिथ ने 22 फरवरी, 2002 को अलग-अलग घटनाओं में 24 वर्षीय भारतीय स्टोर क्लर्क शरत पुलुरु और 40 वर्षीय जेनेंट मूर की हत्या के मामले में मौत की सजा काट रहे थे.
ओक्लाहोमा के अटॉर्नी जनरल जेंटनर ड्रमंड ने स्मिथ की फांसी पर एक बयान जारी कर कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि आज जेनेट मिलर-मूर और शरत पुलुरु के परिवारों के लिए कुछ हद तक शांति लाए. उनके परिजनों के लिए 22 सालों तक न्याय का लंबा इंतजार करना पड़ा और मेरा दिल उनके द्वारा सहन की गई पीड़ा को लेकर दर्ज में है.
उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं ओक्लाहोमा के लोगों को पता चले कि माइकल स्मिथ ने जिन दो लोगों की हत्या की वो काफी सभ्य और अच्छे लोग थे. उन्हें अपनी किस्मत का साथ नहीं मिला. शरत प्रतिभावान युवा थे जो पढ़ने के लिए अमेरिका आए थे. वो अपने परिवार में काफी लोगों के लिए प्रेरणा था.
उन्होंने कहा कि दोनों की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वो गलत वक्त पर गलत जगह पर थे. मैं आभारी हूं कि उन्हें न्याय मिला.
'शरत के भाई ने माफी देने से किया इनकार'

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










