
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, लगवा चुके हैं वैक्सीन की दोनों डोज
AajTak
जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में खुद को आइसोलेट कर लिया है. इस दौरान वो आइसोलेशन में ही अपने सारे काम करते रहेंगे. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी को लेकर रोज एक बुलेटिन जारी करेगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बारे में व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें इसके सामान्य लक्षण हैं और वो आइसोलेशन से काम करना जारी रखेंगे.
अमेरिका के अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्र 79 है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें नाक बहने, थकान और सूखी खांसी की समस्या है. व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ कॉनोर ने इसकी जानकारी दी है. राष्ट्रपति जो बाइडेन को एंटीवायरल पैक्सलोविड ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.
वैक्सीन की दो डोज ले चुके हैं बाइडेन व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पिएरे ने एक बयान में कहा- जो बाइडेन का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दो डोज ली हैं. अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं.
उन्होंने कहा कि सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की गाइडलाइंस के मुताबिक बाइडेन ने व्हाइट हाउस में खुद को आइसोलेट कर लिया है. इस दौरान वो आइसोलेशन में ही अपने सारे काम करते रहेंगे. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी को लेकर रोज एक बुलेटिन जारी करेगा.
वायरल हुई थी कैंसर होने की खबर इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन को कैंसर है, ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. हालांकि बाद में इसे लेकर व्हाइट हाउस ने सफाई दी कि प्रेसिडेंट बाइडेन अपने स्किन कैंसर के ट्रीटमेंट का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने भूल वश इसे ही कैंसर कह दिया.
प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने मैसाच्युसेट्स में कोयले की एक पुरानी खदान का दौरा करते वक्त अपने एक संस्मरण में कहा था कि डेलावेयर के पास रहने वाले उनके जैसे कई लोग कैंसर के साथ बड़े हुए. बाइडेन के बचपन का लंबा वक्त डेलावेयर के क्लेमॉन्ट में बीता है. ये इलाका तेल रिफाइनरीज वाला है. बाइडेन यहां एक कार्यक्रम में ग्लोबल वार्मिंग ओर तेल रिफाइनरीज के उत्सर्जन को लेकर ही बातचीत कर रहे थे.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








