
अमेरिकी बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दीया जलाकर मनाई दिवाली, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रहीं नदारद
AajTak
राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिला.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार रात को व्हाइट हाउस में दीवाली कार्यक्रम की मेजबानी की. इस दौरान उन्होंने दीया जलाया. इस समारोह में सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारतीय मूल के 600 से अधिक अमेरिकी नागरिकों ने हिस्सा लिया.
राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिला.
हालांकि, व्हाइट हाउस में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन शामिल नहीं हो सकी. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन यहां आना चाहती थीं लेकिन वह विस्कॉन्सिन की यात्रा कर रही हैं और कमला हैरिस भी कैंपेन कर रही हैं. आप जानते हैं, मैंने कई कारणों से कमला को अपने साथी के रूप में चुना है. वह स्मार्ट हैं और उन पर भरोसा किया जा सकता है.
बाइडेन ने कहा कि दक्षिण-एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है. यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला समुदाय है. अब दिवाली व्हाइट हाउस में गर्व से मनाई जाती है.
व्हाइट हाउस में दीया जलाकर बाइडेन ने कहा कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है. यह सच है. यह देश में सबसे तेजी से बढ़ते, सबसे अधिक सक्रिय समुदायों में से एक है.
व्हाइट हाउस में दिवाली पार्टी की हिस्ट्री

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








