
अमेरिका से लड़ाई के बीच सऊदी अरब ने भारत के साथ की बड़ी डील!
AajTak
पुणे बेस्ड एक हथियार बनाने वाली कंपनी ने एक देश से करीब 12 हजार करोड़ का ऑर्डर लिया है. यह ऑर्डर स्वदेशी 155mm आर्टिलरी गन का है. ऐसी चर्चा है कि यह ऑर्डर सऊदी अरब की किसी कंपनी से लिया गया है. हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ओपेक प्लस के तेल उत्पादन कटौती के फैसले पर अमेरिका की नाराजगी झेल रहे सऊदी अरब को अब भारत ताकत देने की तैयारी कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि पुणे बेस्ड कंपनी कल्यानी स्ट्रैटेजिक ने 12 हजार करोड़ के ऑर्डर को स्वीकार करते हुए एक डील फाइनल की है. इस डील के तहत स्वदेशी 155mm आर्टिलरी गन सप्लाई की जाएंगी.
हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक ना तो सऊदी अरब का नाम लिया गया है और न यह बताया गया है कि कितनी संख्या में यह हथियार सप्लाई किया जाएगा. लेकिन सूत्रों के हवाले से यह बात कही जा रही है कि पुणे बेस्ड कंपनी का सऊदी अरब के साथ ही करार हुआ है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीसीई) को जानकारी देते हुए कल्यानी ग्रुप ने बिना सऊदी अरब का नाम बताए कहा कि कंपनी को यह ऑर्डर एक ऐसे देश की ओर से मिला है जो किसी संघर्ष या युद्धरत क्षेत्र में शामिल नहीं है. इस ऑर्डर को तीन वर्षों के अंदर पूरा करना होगा.
कंपनी के अनुसार, इस डील से मेड इन इंडिया हथियारों के निर्यात में मजबूती आएगी और बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत के एजेंडे के अनुरूप भी होगा.
रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी अरब से ही इस कंपनी की बातचीत चल रही थी और हथियारों की ये डील सऊदी अरब के साथ की गई है.
कंपनी ने नहीं लिया सऊदी अरब का नाम, फिर भी जोरों पर चर्चा

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









