
अमेरिका से कनाडा को झटका... अपील करते रहे ट्रूडो, ब्लिंकन ने जयशंकर के सामने नहीं उठाया निज्जर का मामला
AajTak
ट्रूडो ने निज्जर को कनाडाई नागरिक बताया था, जबकि भारत ने उसे आतंकी घोषित किया है. निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में तनाव चल रहा है. इसी बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा था कि उन्हें यकीन है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपने भारतीय समकक्ष के साथ निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाएंगे. हालांकि, अमेरिका ने ट्रूडो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की मौत के पीछे भारत का हाथ बताने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को बड़ा झटका लगा है. कनाडा को ये झटका अमेरिका की ओर से लगा है. दरअसल, ट्रूडो ने उम्मीद जताई थी कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाएंगे. लेकिन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से ब्लिंकन की मुलाकात को लेकर अमेरिका ने जो बयान जारी किया, उसमें निज्जर और कनाडा का जिक्र नहीं है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की कनाडा के सरे में जून में गुरुद्वारे के पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ट्रूडो ने पिछले दिनों कनाडाई संसद में निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ बताया था. हालांकि भारत ने इन आरोपों को झूठा और प्रेरित बताया था.
ट्रूडो के 'यकीन' को लगा झटका
ट्रूडो ने निज्जर को कनाडाई नागरिक बताया था, जबकि भारत ने उसे आतंकी घोषित किया है. निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में तनाव चल रहा है. इसी बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा था कि उन्हें यकीन है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपने भारतीय समकक्ष के साथ निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाएंगे. हालांकि, अमेरिका ने ट्रूडो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
ब्लिंकन ने गुरुवार को एस जयशंकर से मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने जो बयान जारी किया, उसमें कनाडा और निज्जर की हत्या का जिक्र नहीं है. विदेश विभाग के मुताबिक, ब्लिंकन और जयशंकर के बीच भारत की जी20 अध्यक्षता, इंडिया-मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर, डिफेंस, स्पेस और ग्रीन एनर्जी पर चर्चा हुई.
ट्रूडो ने आरोप लगाए, लेकिन सबूत नहीं दिए

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








