
अमेरिका: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, दो नेशनल गार्ड जख्मी... ट्रंप बोले - हमलावरों को कीमत चुकानी पड़ेगी
AajTak
वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के कुछ ही ब्लॉक्स दूर गोलीबारी हुई, जिसमें दो नेशनल गार्ड जवान बुरी तरह घायल हो गए. इस हमले के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने क्षेत्र को तुरंत घेर लिया. एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां रहते हैं उसे महज़ कुछ दूरी पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही सड़कों की दूरी पर गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो नेशनल गार्ड सदस्य भी शामिल हैं. यह घटना स्थानीय समयनुसार दोपहर 2:30 बजे हुई. घायल हुए दो नेशनल गार्ड के सदस्यों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि दो नेशनल गार्ड के सदस्यों की मौत हो गई है. हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि गोलीबारी वाइट हाउस के पास हुई. घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. असॉल्ट राइफल से लैस अधिकारी कई ब्लॉक्स में फैल गए और पूरा इलाके को सीलबंद कर दिया.
सड़कें बंद कर दी गईं, कई पुलिस गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और जांच टीमें सक्रिय हो गईं. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में सुरक्षा का बड़ा घेरा बना दिया गया और किसी को भी पास जाने की अनुमति नहीं थी.
FBI की वाशिंगटन फील्ड ऑफिस ने कहा कि वे वाशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड सदस्यों पर हुई फायरिंग की जांच के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. जांच जारी होने की वजह से इस समय वे कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं कर सकते.
अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि फायरिंग क्यों हुई. इतनी महत्वपूर्ण लोकेशन पर गोलीबारी होना अपने आप में गंभीर बात है, इसलिए जांच एजेंसियां किसी भी जानकारी को जल्दबाजी में साझा नहीं कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि आरोपी अफगानिस्तान का नागरिक है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. वहीं इस मामले को एफबीआई आतंकी हमले की तरह जांच करेगी.
आरोपी की पहचान हुई, हमलावर स्थानीय नहीं

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








