
अमेरिका में FBI के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर, नादिर शाह मर्डर और क्लब ब्लास्ट का आरोपी है रणदीप मलिक
AajTak
अमेरिका में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने गिरफ्तार कर लिया है. वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक मुख्य सदस्य है.
दिल्ली और हरियाणा समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में गैंगस्टर नेटवर्क चलाने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी और मोस्ट वांटेड अपराधी रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक अमेरिका में पकड़ा गया है. FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वर्तमान में जैक्सन पैरिश करेक्शनल सेंटर में रखा गया है.
सूत्रों के अनुसार, रणदीप मलिक अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर भारत में किलिंग और हमले की साजिश रच रहा था. उसने ही विदेश से हथियार सप्लाई कर दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस में अहम भूमिका निभाई थी.
इस केस में वह लंबे समय से वांटेड था. यही नहीं, उसने गुरुग्राम और चंडीगढ़ के क्लबों के बाहर धमाका करने की भी साजिश रची थी.
बराड़ गैंग के लिए झटका
हाल ही में NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने गुरुग्राम क्लब बम ब्लास्ट मामले में गोल्डी बराड़, रणदीप मलिक और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. FBI ने भारतीय एजेंसियों के साथ उसकी गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है. माना जा रहा है कि अब भारत उसे प्रत्यर्पित कराने की कोशिश कर सकता है.
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस AGTF को बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर गिरफ्तार

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







