
अमेरिका में 5.5 करोड़ वीजाधारकों पर मंडरा रहा खतरा! नियमों का उल्लंघन होने पर रद्द होगा Visa
AajTak
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि सभी अमेरिकी वीजाधारकों के वीजा की जांच होगी ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या ये लोग अमेरिका में दाखिल होने या यहां रहने की अनुमति के योग्य हैं भी या नहीं. इनमें कई देशों के पर्यटक भी शामिल हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रवासियों को लेकर बेहद सख्त हैं. उन्होंने अमेरिका में प्रवासियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. ट्रंप प्रशासन 5.5 करोड़ से अधिक ऐसे लोगों के वैध वीजा की समीक्षा कर रहा है, जिन्होंने देश में किसी तरह के नियमों और कानूनों का उल्लंघन किया है. इससे उन पर डिपोर्टेशन का खतरा भी मंडरा रहा है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि सभी अमेरिकी वीजाधारकों के वीजा की जांच होगी ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या ये लोग अमेरिका में दाखिल होने या यहां रहने की अनुमति के योग्य हैं भी या नहीं. इनमें कई देशों के पर्यटक भी शामिल हैं.
अगर इसमें किसी तरह के असंगति पाई गई तो इन वीजा को रद्द किया जाएगा और अगर वह वीजाधारक अमेरिका में हुआ तो उसे डिपोर्ट किया जाएगा. बता दें कि ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, उनका फोकस अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर वाले या यहां रह रहे प्रवासियों को डिपोर्ट करने पर है.
अमेरिकी सरकार का कहना है कि वीजा की जांच निरंतर चलने वाली और समय लगने वाली प्रक्रिया है. इसका अर्थ ये भी है कि जिन लोगों को अमेरिका में रहने की मंजूरी मिल चुकी हैं, उनके वीजा भी रद्द किए जा सकते हैं.
माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट में अमेरिकी आव्रजन नीति कार्यक्रम की एसोसिएट डायरेक्टर जूलिया गैलेट का कहना है कि 5.5 करोड़ वीजा जिनकी जांच होनी है. इनमें से कुछ लोग मौजूदा समय में अमेरिका से बाहर हो सकते हैं जिनके पास मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा हैं. उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि उन लोगों पर संसाधन खर्च करने का क्या मूल्य है जो शायद कभी अमेरिका वापस न आएं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







