
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर भारतवंशी ने क्यों किया केस? मांगा 10 लाख डॉलर का मुआवजा
AajTak
अमेरिका में एक भारतीय मूल के शख्स ने टेक्सास के मंदिर और उसके संगठन पर मुकदमा दायर किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का इस्तेमाल ब्रांडिंग के लिए किया और उसे गर्म लोहे की रॉड से दागा.
अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स ने हिंदू मंदिर और उसके संगठन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके 11 साल के बेटे का ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किया है.
उन्होंने ये भी दावा किया है कि मंदिर ने उनके बेटे को भगवान विष्णु की तरह दिखाया और उसके कंधे पर दो जगहों पर गर्म रॉड से भी दागा. उन्होंने इसके लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) के मुआवजे की मांग की है.
ये घटना टेक्सास के शुगर लैंड में स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर की है. मामले में विजय चेरुवु ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि घटना अगस्त में हुई थी. इससे न सिर्फ उनके बेटे को दर्द सहना पड़ा, बल्कि जिंदगीभर के लिए जख्म भी मिल गया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चेरुवु ने बताया, 'मैं उसे देखकर चौंक गया था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसे कैसे संभाला जाए. मेरी सबसे बड़ी चिंता अपने बेटे की भलाई है.'
चेरुवु ने फोर्ट बेंड काउंटी में मुकदमा दायर किया है. मुकदमे के मुताबिक, चेरुवु ने श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर और उसके संगठन जीयार एजुकेशनल ट्रस्ट से 10 लाख डॉलर मुआवजे की मांग की है.
श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में पिछले साल अगस्त में हुए समारोह में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. इनमें तीन बच्चे भी थे, जिनमें से एक चेरुवु का बेटा था. चेरुवु की पूर्व पत्नी उसको मंदिर लेकर गई थी. आरोप है कि बच्चे की इच्छा और पिता की जानकारी और सहमति के बगैर उसे गर्म लोहे की रॉड से दागा गया.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










