
अमेरिका में शटडाउन से हवाई यात्रा प्रभावित, न्यूयॉर्क-शिकागो समेत 40 एयरपोर्ट्स पर 10% फ्लाइट होंगी कम
AajTak
अमेरिकी सरकार के शटडाउन के कारण न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, शिकागो समेत 40 व्यस्त एयरपोर्ट्स पर शुक्रवार से फ्लाइट्स में 10% की कटौती की जाएगी. संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि ये कदम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स पर दबाव कम करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है. कंट्रोलर्स बिना वेतन के काम कर रहे हैं और बीमार हो रहे हैं, जिससे उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की संभावना बढ़ गई है.
अमेरिकी सरकार के लंबे वक्त से चले आ रहे शटडाउन के कारण न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, शिकागो समेत 40 व्यस्त एयरपोर्ट्स पर शुक्रवार से फ्लाइट में 10% की कटौती की जाएगी. संघीय विमानन प्रशासन ने गुरुवार को ये जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि ये कदम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स पर दबाव कम करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है. कंट्रोलर्स बिना वेतन के काम कर रहे हैं और बीमार होने की रिपोर्ट दे रहे हैं. ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने कहा कि ये कटौती हाई-वॉल्यूम एयरपोर्ट्स पर लागू होगी, जहां यातायात सबसे अधिक है.
यात्री और फ्लाइट्स पर असर
एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम के अनुमान के मुताबिक, हर दिन लगभग 1,800 उड़ानें और 2,68,000 यात्री प्रभावित हो सकते हैं. ये कटौती 24 से अधिक राज्यों के हवाई अड्डों पर लागू होगी, जिसमें अटलांटा, डेनवर, डलास, ऑरलैंडो, मियामी और सैन फ्रांसिस्को शामिल हैं. इसके अलावा न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और शिकागो जैसे कुछ शहरों में कई हवाई अड्डों पर कटौती होगी. एयरलाइंस यात्रियों को रद्दीकरण के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है. वहीं, यूनाइटेड, डेल्टा और अमेरिकन एयरलाइंस ने उड़ान न भरने वाले यात्रियों को रिफंड देने की बात कही है.
कंट्रोलर्स पर बढ़ा दवाब
FAA ने बताया कि बंद के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को एक पूर्ण वेतन चेक मिस हो चुका है और अगले हफ्ते दूसरा वेतन भी मिस हो जाएगा. ये कर्मचारी हफ्ते में छ: दिन अनिवार्य ओवरटाइम के साथ आवश्यक सेवा के तहत बिना भुगतान के काम कर रहे हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









