
अमेरिका में डंप ट्रक से टकराने के बाद एमट्रैक ट्रेन पटरी से उतरी, हादसे में कई लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
AajTak
कंपनी के बयान के अनुसार, ट्रेन में लगभग 243 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे. हादसे के बाद कंपनी ने कहा कि स्थानीय अधिकारी यात्रियों की मदद कर रहे हैं.
अमेरिका के मिसौरी में सोमवार को डंप ट्रक से टकराने के बाद एक एमट्रैक ट्रेन पटरी से उतर गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
एमट्रैक मीडिया सेंटर ने अपनी वेबसाइट पर इस हादसे के बारे में जानकारी दी है. सेंटर ने लिखा, "27 जून को दोपहर 12:42 बजे सीटी, लॉस एंजिल्स से शिकागो तक जाने वाली साउथवेस्ट चीफ ट्रेन 4, BNSF ट्रैक पर पूर्व की ओर जाते समय एक ट्रक से टकरा गई. जिसके बाद ट्रेन के 8 डिब्बे और 2 इंजन पटरी से उतर गए. यह हादसा मिसौरी के पास मेंडन में हुआ."
ट्रेन में सवार थे 243 यात्री
कंपनी के बयान के अनुसार, ट्रेन में लगभग 243 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे. हादसे के बाद कंपनी ने कहा कि स्थानीय अधिकारी यात्रियों की मदद कर रहे हैं. कंपनी ने बताया, "इंसीडेंट रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है और हम अपने यात्रियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की मदद के लिए घटनास्थल पर आपातकालीन कर्मचारियों को तैनात कर रहे हैं." यात्रियों और कर्मचारियों की किसी भी तरह की मदद के लिए कंपनी की ओर से टोल-फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है.
मौतों की संख्या की जानकारी नहीं
वहां मौजूद एम्बुलेंस सेवा के अधीक्षक एरिक मैकेंज़ी ने सीएनएन को बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है. इसके अलावा मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ट्रूप बी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी अभी भी मौतों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेन एक डंप ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद ये हादसा हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि मामूली रूप से घायल हुए लोगों के लिए एक स्कूल को प्राइमरी हेल्थ सेंटर में बदल दिया गया है. राज्य के गवर्नर माइक पार्सन ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








