
अमेरिका में चीनी छात्रों के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें! मार्को रूबियो ने वीजा रद्द करने की दी धमकी
AajTak
व्हाइट हाउस ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी छात्रों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी सरकार चीनी छात्रों के वीज़ा रद्द करना शुरू कर देगी, जिनमें क्रिटिकल फील्ड में स्टडी करने वाले या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े छात्र भी शामिल हैं. भारत के बाद, चीन अमेरिका में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स का दूसरा सबसे बड़ा सोर्स है. 2023-2024 के शैक्षणिक वर्ष के लिए, चीन से 270,000 से करीब छात्र अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, जो सभी विदेशी छात्रों का करीब एक-चौथाई हिस्सा था.
रुबियो ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, अमेरिकी विदेश विभाग, होमलैंड सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर चीनी स्टूडेंट्स के लिए वीजा को आक्रामक तरीके से रद्द करने के लिए काम करेगा, जिनमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध रखने वाले या क्रिटिकल फील्ड में स्टडी करने वाले छात्र भी शामिल होंगे."
यह कदम अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर चीन के साथ अपने संबंध खत्म करने के बढ़ते दबाव की प्रतिक्रिया है. हाउस रिपब्लिकन ने हाल ही में ड्यूक यूनिवर्सिटी से चीनी विश्वविद्यालय के साथ संबंध खत्म करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इस सहयोग से चीनी स्टूडेंट्स को अमेरिका द्वारा वित्तपोषित महत्वपूर्ण शोध तक पहुंच प्राप्त हुई है.
डोनाल्ड ट्रंप बनाम हार्वर्ड
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को नए इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को दाखिला देने से अस्थायी रूप से रोक दिया है. स्कूल पर शोध साझेदारी के जरिए 'चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समन्वय' करने का आरोप लगाया है. DHS ने हार्वर्ड पर एक चीनी अर्धसैनिक समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण देने का भी आरोप लगाया है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






