
अमेरिका में आसानी से कैसे खरीद सकते हैं बंदूक? लेकिन भारत में ऐसा मुमकिन क्यों नहीं
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क हत्या ने एक बार फिर से अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर को लेकर बहस छेड़ दी है. एक पब्लिक रैली के दौरान किर्क की 22 साल के कथित हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. लेकिन सवाल ये है कि आखिर अमेरिका में किसी को भी बंदूक आसानी से कैसे उपलब्ध हो जाती है?
अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी चार्ली किर्क की 11 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर एक 22 साल का युवक था. अधिकारियों ने उसके पास से विनचेस्टर .30 कैलिबर की हंटिंग राइफल बरामद की, जिसमें एक दूरबीन माउंट लगा हुआ था. इस राइफल का इस्तेमाल 22 साल टायलर जॉनसन ने कथित तौर पर दक्षिणपंथी समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) के 31 वर्षीय संस्थापक किर्क के गले पर गोली मारने के लिए किया था.
एक साल में बिके 1.7 करोड़ हथियार
अमेरिका में तेज होती राजनीतिक बयानबाजी और बढ़ते गन कल्चर से इतर साल 2023 में करीब 1.67 करोड़ फायरआर्म्स बेचे गए. ये हाई प्रोफाइल पॉलिटिकल मर्डर में उनके इस्तेमाल की संभावना को बढ़ाता है. किर्क की हत्या 15 जुलाई को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की याद दिलाती है. एक रूफटॉप शूटर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप पर गोली चलाई, जिन्होंने अपने सीक्रेट सर्विस टीम की जवाबी कार्रवाई से पहले ही नीचे झुककर खुद को बचा लिया.
ये भी पढ़ें: एक हत्या से अमेरिका में कोहराम! मारे गए दोस्त चार्ली किर्क के लिए ट्रंप का बड़ा ऐलान
सितंबर में एके-47 के जैसी राइफल से लैस एक और संभावित हत्यारे ने फ्लोरिडा में ट्रंप का पीछा किया. दोनों ही मामलों में हमलावर को मिलिट्री-ग्रेड असॉल्ट राइफलों खरीदने में कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि अमेरिका हथियारों से भरा पड़ा है. ज्यादातर अमेरिकी एक घंटे से भी कम समय में बंदूक खरीद सकते हैं. अमेरिका में हर 100 लोगों के लिए 120 बंदूकें हैं.
संविधान में हथियार रखने का अधिकार

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








