
अमेरिका में आगरा के रहने वाले व्यक्ति की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, तीन सप्ताह पहले हुई थी शादी
AajTak
अमेरिका के इंडियाना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 29 साल के भारतीय मूल के नवविवाहित व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पत्नी विवियाना ज़मोरा ने इंडियाना पुलिस को बताया कि मैंने अपने पति को थामे रखा, वह खून से लथपथ हो गए. मैं एम्बुलेंस के आने का इंतज़ार कर रही थी.
अमेरिका के इंडियाना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 29 साल के भारतीय मूल के नवविवाहित व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना उस समय हुई जब गैविन दासौर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे. उनकी पत्नी मैक्सिको की रहने वाली हैं.
इंडियाना पुलिस के अधिकारी अमांडा हिब्सचमैन ने कहा कि पिछले सप्ताह मंगलवार को रात 8 बजे के बाद इंडियाना के दक्षिण-पूर्वी में एक चौराहे पर एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी. इस पर एक्शन लिया गया है.
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सड़क के बीचों-बीच एक व्यक्ति को जमीन पर पड़ा पाया, जिसे एक गोली लगी थी. मृतक की पत्नी ने गोली लगने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है.
मृतक की पत्नी विवियाना ज़मोरा ने इंडियाना पुलिस को बताया कि मैंने अपने पति को थामे रखा, वह खून से लथपथ हो गए. मैं एम्बुलेंस के आने का इंतज़ार कर रही थी. बता दें कि यूपी के आगरा के रहने वाले दासौर और विवियाना ज़मोरा की शादी 29 जून को हुई थी.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








