
अमेरिका फिर करेगा यूक्रेन की मदद, देगा 40 करोड़ डॉलर, UK भेजेगा 10 हजार तोप के गोले
Zee News
अमेरिका 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन को 19 अरब डॉलर से अधिक के हथियार और अन्य उपकरण भेज चुका है.
वाशिंगटन/लंदन. अमेरिका यूक्रेन के लिए 40 करोड़ डॉलर का सहायता पैकेज भेज रहा है. व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अमेरिका 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन को 19 अरब डॉलर से अधिक के हथियार और अन्य उपकरण भेज चुका है, जिसमें यह नया सहायता पैकेज भी शामिल है. इस बीच, ब्रिटेन भी यूक्रेन के लिए सहायता पैकेज भेजेगा, जिसमें तोपों के 10 हजार अतिरिक्त गोले शामिल होंगे.
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वेलेस ने बुधवार को नॉर्वे की यात्रा के दौरान यह घोषणा की. ब्रिटेन सरकार ने कहा कि अतिरिक्त गोले यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमता बढ़ाएंगे. इसके अलावा प्रमुख खोज व बचाव अभियान के लिए ‘सी किंग’ हेलीकॉप्टरों की पहली खेप यूक्रेन भेजी जाएगी. वेलेस ने कहा, 'यूक्रेन के लिए हमारा समर्थन अटूट है. तोप के इन अतिरिक्त गोलों से यूक्रेन को उस जमीन की सुरक्षा में मदद मिलेगी, जिसे उसने हाल के हफ्तों में रूस से छुड़ाया किया है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



