
अमेरिका ने 400 चिनूक हेलीकॉप्टर्स को किया ग्राउंड, इंजन फायर के बाद लिया फैसला
AajTak
भारत के पास इस समय करीब 15 सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर हैं. पिछले कुछ साल में उन्हें लद्दाख और सियाचिन ग्लेशियरों जैसी जगहों पर तैनात किया गया है. भारत को फरवरी 2019 में चिनूक हेलीकॉप्टरों का पहला बैच मिला था. इसके बाद बोइंग ने साल 2020 में भारतीय वायु सेना को 15 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी पूरी की.
अमेरिकी सेना ने 1960 के दशक से युद्ध में काम करने वाले चिनूक हेलीकॉप्टरों के अपने पूरे बेडे को इंजन में आग लगने के खतरे को देखते हुए ग्राउंड कर दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सेना ने इस तरह का कदम सावधानी को देखते हुए उठाया है. अमेरिकी सेना की कार्रवाई से चिनूक पर सवालिया निशान उठने लगे हैं.
अमेरिकी मीडिया ने चिनूक को लेकर कई सवाल उठाए हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, चिनूक में आग लगने की घटनाएं बड़ी हैं. इसके साथ ही करीब छह दशक पुराने हेलीकॉप्टर के इंजन फेल समेत कई खतरे हो सकते हैं. इसी को देखते हुए अमेरिकी सेना ने ये फैसला लिया है. हालांकि चिनूक हेलीकॉप्टर केवल अमेरिका ही नहीं, भारतर समेत दुनिया के कई देशों की सेनाओं के बेड़े में शामिल हैं.
70 से ज्यादा चिनूक में आग की घटनाएं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों में से एक ने बताया कि हाल के दिनों में आग की घटनाएं सामने आई हैं. अमेरिकी सेना मटेरियल कमांड ने सैकड़ों हेलीकॉप्टरों को बेडे से बाहर कर दिया. यूएस आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि 70 से ज्यादा चिनूक हेलिकॉप्टर के इंजन में आग लगने की घटनाओं के चलते यह फैसला लिया गया है.
अमेरिकी सेना के बेड़े में 400 चिनूक
रिपोर्ट के मुताबिक, भारी-भरकम चिनूक हेलीकॉप्टरों की ग्राउंडिंग अमेरिकी सैनिकों के लिए लॉजिस्टिक चुनौतियों का सामना कर सकती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि ऑर्डर कितने समय तक चलता है. बता दें कि इस समय अमेरिकी सेना के बेडे़ में करीब 400 चिनूक हेलीकॉप्टर हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











