
अमेरिका ने 3 बार रिजेक्ट किया था वीजा, आज US में 90 अरब डॉलर की कंपनी चलाता है ये भारतवंशी
AajTak
भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी संजय मेहरोत्रा भारत दौरे पर हैं. वो वाइब्रेंट गुजरात समिट में शामिल होने आए हैं. मेहरोत्रा अमेरिका की जानी-मानी टेक कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब अमेरिका ने तीन बार उनकी वीजा एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया था.
भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी संजय मेहरोत्रा 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' में शामिल होने के लिए भारत आए हैं. मेहरोत्रा अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ हैं. ये कम्प्यूटर मेमोरी और कम्प्यूटर डेटा स्टोरेज की डिवाइसेस बनाती है, जिसमें रैम, फ्लैश मेमोरी और यूएसबी ड्राइव शामिल हैं.
समिट में शामिल होने भारत आए मेहरोत्रा ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात सेमीकंडक्टर जैसी अहम तकनीक पर चर्चा करने के लिए बड़ा मंच है. इससे बड़ा मंच मुझे आज तक नहीं मिला.
मेहरोत्रा की कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी भारत में बड़ा निवेश भी करने जा रही है. गुजरात के साणंद में एक प्लांट भी बना रही है. गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर इसके बारे में भी जानकारी दी. इससे पहले पिछले साल जून में जब पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे, तो माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने भारत में 82.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने का वादा किया था.
अक्टूबर 1978 में बनी माइक्रोन टेक्नलॉजी की गिनती दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में होती है. आज के समय में इस कंपनी की मार्केट कैप 91 अरब डॉलर (लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये) है.
आज मेहरोत्रा जहां सबसे बड़ी अमेरिकी कंपनियों में से एक की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अमेरिका ने तीन बार उनकी वीजा एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया था.
क्यों कर दिया था वीजा रिजेक्ट?

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









