
अमेरिका ने चीन को बताया 'बेड एक्टर्स', कहा- व्यापार वार्ता के केंद्र में हैं भारत जैसे देश
AajTak
इस बदलते परिदृश्य में भारत की स्थिति अहम होती जा रही है. बेसेंट ने जापान, दक्षिण कोरिया और भारत को व्यापार वार्ता के केंद्र में बताया और कहा कि इन देशों के साथ बातचीत प्राथमिकता पर है. उन्होंने कहा, “मैंने आज वियतनाम को देखा, जापान सबसे आगे है, फिर दक्षिण कोरिया और भारत हैं.”
अमेरिका ने वैश्विक व्यापार असंतुलन के लिए चीन को कठघरे में खड़ा करते हुए उसे "बेड एक्टर्स" करार दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 125% आयात शुल्क लगाने और अन्य दर्जनों देशों पर लगाए गए टैरिफ पर अस्थायी विराम की घोषणा के बाद यह बयान आया है.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह कोई ट्रेड वार नहीं है, बल्कि वैश्विक व्यापार में "बेड एक्टर्स" से निपटने की रणनीति है. स्कॉट बेसेंट ने कहा कि "हमने देखा है कि कुछ देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में असंतुलन पैदा कर रहे हैं, और चीन उनमें सबसे प्रमुख है."
ट्रंप प्रशासन द्वारा हाल ही में घोषित व्यापक टैरिफों में अधिकांश पर 90 दिनों का विराम दिया गया है, जिसे बेसेंट ने एक सफल "मोलभाव की रणनीति" करार दिया. उन्होंने कहा कि इस रणनीति के चलते अब तक 75 से अधिक देश अमेरिका के साथ बातचीत के लिए आगे आए हैं.
यह भी पढ़ें: 'चीन ट्रेड वॉर नहीं चाहता...' ट्रंप के 125% टैरिफ पर China ने ऐसे किया पलटवार
चीन द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ 34% से बढ़ाकर 84% किए जाने के बाद अमेरिका का यह रुख और सख्त हो गया है. बेसेंट के अनुसार, "राष्ट्रपति ट्रंप व्यक्तिगत रूप से व्यापार वार्ताओं में शामिल होंगे और 90 दिन की समयसीमा के भीतर सभी इच्छुक देशों से बातचीत की जाएगी."
भारत की भूमिका और संभावनाएं

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








