
अमेरिका ने कहा- भारत में व्यापार करना अब भी कठिन, CAA और आर्टिकल 370 का जिक्र
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत व्यापार करने के लिए 'चुनौतीपूर्ण जगह' बना हुआ है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट '2021 इन्वेस्टमेंट क्लाइमेट स्टेटमेंट्स: इंडिया' में कहा कि भारत व्यापार करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण जगह बना हुआ है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत व्यापार करने के लिए 'चुनौतीपूर्ण जगह' बना हुआ है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट '2021 इन्वेस्टमेंट क्लाइमेट स्टेटमेंट्स: इंडिया' में कहा कि भारत सरकार को निवेश में आ रही बाधाओं को कम करने के कदम उठाने चाहिए. (Photo: File) रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर से विशेष संवैधानिक स्थिति को हटाने और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित किए जाने का भी उल्लेख किया गया. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस रिपोर्ट में अपील की गई है कि भारत सरकार को निवेश में आ रही बाधाओं को कम करने के कदम उठाने चाहिए. पीटीआई के मुताबिक अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेश के लिए नौकरशाही संबंधी बाधाओं को कम करके एक आकर्षक और विश्वसनीय निवेश माहौल को बढ़ावा देने की जरूरत है. वैश्विक सप्लाई चेन से उत्पादकों को प्रभावी ढंग से बंद कर दिया है. द्विपक्षीय व्यापार में विस्तार को प्रतिबंधित कर दिया है. इसके साथ ही विशिष्ट भारतीय मानक, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ मेल नहीं खाते हैं, उसने द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि को बाधित किया है. (Photo: File)More Related News













