
अमेरिका देगा कतर को बड़ा सैन्य सहयोग! इडाहो में बनेगा कतरी वायु सेना का ट्रेनिंग सेंटर
AajTak
अमेरिका ने इस कदम को दोनों देशों की 'साझेदारी का एक और उदाहरण' बताया. उन्होंने गाजा संघर्ष विराम और बंधकों की वापसी के सौदे में कतर की अहम भूमिका की तारीफ की.
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कतर के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते के तहत कतर को अमेरिका के इडाहो राज्य में एक वायु सेना सुविधा बनाने की अनुमति दी जाएगी. यह सुविधा माउंटेन होम एयरबेस पर स्थापित की जाएगी. यहां खाड़ी देश के पायलटों को F-15 लड़ाकू जेट उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह समझौता शुक्रवार को पेंटागन में कतरी समकक्ष सऊद बिन अब्दुल्रहमान अल-थानी के साथ एक बैठक के दौरान हुआ.
रक्षा सचिव हेगसेथ ने पत्रकारों को बताया, "आज हम इडाहो में माउंटेन होम एयरबेस पर एक कतरी एमिरी वायु सेना सुविधा बनाने के लिए स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर कर रहे हैं."
यह स्थान कतरी F-15 और पायलटों के एक दल की मेजबानी करेगा. इसका मकसद दोनों देशों के संयुक्त प्रशिक्षण को बढ़ाना, मारक क्षमता और पारस्परिकता को बढ़ाना है.
कतर की मध्यस्थता की भूमिका
हेगसेथ ने गाजा संघर्ष विराम और बंधकों की वापसी सौदे को सुरक्षित करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों में कतर की 'पर्याप्त भूमिका' की तारीफ की. कतर ने मिस्र और तुर्की के साथ मिलकर इजरायल और हमास के बीच महीनों चली अप्रत्यक्ष बातचीत के दौरान एक सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभाई है. हेगसेथ ने अल-थानी से कहा कि आप हम पर भरोसा कर सकते हैं.
सुरक्षा समझौता और अमेरिकी सैन्य अड्डा

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








