अमेरिका के कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली, कई के मरने की आशंका
AajTak
ये गोलीबारी कैलिफोर्निया मोंटेरे पार्क (Monterey Park ) में हुई. यहां चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इस फायरिंग में कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है. जिसमें कम से कम 16 लोगों को गोली लगी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दरअसल, ये गोलीबारी कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क (Monterey Park ) में हुई. इस फायरिंग में कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है.
🚨#BREAKING: Mass shooting with reports of multiple victims Dead ⁰📌#MontereyPark | #CA Currently multiple authorities are responding to a mass shooting in Monterey Park with reports of 16 people have been shot with unconfirmed reports 10 fatalities this is still developing pic.twitter.com/4XUwRwaibf
अमेरिकी मीडिया के ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि मॉन्टेरी पार्क चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था. शनिवार की रात करीब 10 बजे (अमिरका के समयानुसार) यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. फायरिंग में कम से कम 16 लोगों को गोली लग गई. मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है.
5 दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी
बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी. जिसमें 17 वर्षीय मां और छह महीने के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया था. तुलारे काउंटी के शेरिफ माइक बॉउड्रीक्स ने बताया था कि हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कम से कम दो संदिग्ध हैं, जो पकड़े नहीं गए हैं. यह हिंसा नहीं, बल्कि टारगेट किलिंग थी.
नवंबर में फिलाडेल्फिया में फायरिंग में मारे गए थे 10 लोग

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








