
अमेरिका का ये कॉलेज लड़कियों को देने लगा गर्भनिरोधक गोलियां, जानें क्यों?
AajTak
अमेरिका के एक कॉलेज में छात्राओं को गर्भनिरोधक गोलियां दी जाएंगी. कॉलेज का यह फैसला Roe v. Wade केस में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस नए फैसले पर प्रतिक्रिया कही जा रही है, जिसमें अदालत ने पिछले पचास साल पुराने निर्णय को बदल पलट दिया था.
अमेरिका के एक कॉलेज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. न्यूयॉर्क स्थित बर्नाड गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को गर्भनिरोधक गोलियां बांटी जाएंगी. कॉलेज प्रशासन की मानें तो अगले साल से यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी. कॉलेज का यह कदम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मशहूर Roe v. Wade केस में 50 साल बाद पलटे अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया बताई जा रही है.
दरअसल, Roe v. Wade केस में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पुराने फैसले को पलटते हुए कहा था कि अमेरिकी परंपरा और संविधान में गर्भपात अधिकार के रूप में नहीं है. कई राज्यों ने गर्भपात पर इस फैसले का विरोध किया है.
बर्नाड कॉलेज की डीन लीसली ग्रीनेज और बर्नाड की चीफ हेल्थ ऑफिसर मरीना कैटोलोजी ने इस मामले में कहा कि बर्नाड कॉलेज में सभी छात्रों की हेल्थ सेवाओं और रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर को ध्यान में रखते हुए एक नए ढांचे को लागू किया गया है.
बर्नाड कॉलेज की डीन लीसली ग्रीनेज और बर्नाड की चीफ हेल्थ ऑफिसर मरीना कैटोलोजी ने इस मामले में आगे कहा कि बर्नाड न्यूयॉर्क में है, जहां गर्भपात पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कॉलेज इस सबके लिए तैयार नहीं रहेगा.
बता दें कि अमेरिकी फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पिछले साल ही गर्भपात की शुरुआती स्टेज पर इस्तेमाल होने वाली दशकों पुरानी दवाइयों पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी थी, जिससे यह आसानी से लोगों तक पहुंच जाए.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई राज्यों में गर्भपात बंद अमेरिका में गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जबसे Roe v. Wade केस में पुराने फैसले को पलटते हुए नया फैसला सुनाया है. तबसे कई अमेरिकी राज्यों ने गर्भपात पर रोक लगानी शुरू कर दी है. हालांकि, बर्नाड कॉलेज, कुछ स्कूल और कुछ संस्थाएं गर्भपात को आसान करने की कोशिश कर रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










