
अमेरिका और EU के बीच हुई डील, डोनाल्ड ट्रंप ने 15 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान
AajTak
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर मुहर लग गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताया है, जिससे दोनों पक्षों को व्यापक आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय संघ (EU) के बीच एक बड़े और ऐतिहासिक व्यापार समझौते की घोषणा हुई है. इस समझौते को ट्रंप ने 'अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता' करार दिया है, जो दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
ट्रंप ने इस अवसर पर बताया कि इस समझौते के अंतर्गत सभी देशों के बाजार खोल दिए जाएंगे और साथ ही यूरोपीय संघ पर सभी क्षेत्रों में 15 फीसदी टैरिफ लगाए जाएंगे. इसके साथ ही EU अमेरिका से सैन्य उपकरणों की खरीद में भी वृद्धि करेगा. ऊर्जा क्षेत्र में भी यूरोपीय संघ अमेरिका से करीब 150 अरब डॉलर की ऊर्जा खरीद करेगा, जो दोनों पक्षों की आर्थिक सहयोग को मजबूती देगा.
इसके अलावा, यूरोपीय संघ अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करेगा, जिससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा. इस डील के तहत स्टील और एल्यूमीनियम पर पहले से लागू मौजूदा शुल्क व्यवस्था जारी रहेगी. चिप्स या सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर अगले दो हफ्तों के भीतर 232 सेक्शन के तहत नई घोषणा की जाएगी, जो इस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी पहल होगी.
यह भी पढ़ें: भागते ओबामा का पुलिस वैन में पीछा करते दिखे ट्रंप, AI डीपफेक वीडियो के बाद अब शेयर किया मीम
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस समझौते को स्थिरता लाने वाला करार दिया और कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच बेहतर व्यापारिक संबंध स्थापित करेगा. साथ ही, एलुटनिक ने बताया कि चिप्स सेक्टर से संबंधित नई नीतियां जल्द ही सामने आएंगी.
यह व्यापार समझौता वैश्विक स्तर पर आर्थिक संबंधों को दोबारा संवारने और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. दोनों पक्षों को उम्मीद है कि इससे आर्थिक विकास और स्थिरता को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी. यह डील न सिर्फ अमेरिका-यूरोप के संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि वैश्विक व्यापार में भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







