
'अमेरिका-इजरायल-यूरोप से एक साथ जंग... लेकिन हम झुकेंगे नहीं', ईरानी राष्ट्रपति ने दे दिया वॉर अलर्ट
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि देश अमेरिका, इजरायल और यूरोप के साथ
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका देश इस समय अमेरिका, इजरायल और यूरोप के साथ "बड़े पैमाने की जंग" में फंसा हुआ है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों का दबाव अभियान ईरान-इराक युद्ध से भी ज्यादा खतरनाक और जटिल है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल अमेरिका को फिर से ईरान पर हमले के लिए मनाने की जद्दोजहद में जुटा है.
ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सर्वोच्च नेता की आधिकारिक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, "मेरे विचार से हम अमेरिका, इजरायल और यूरोप के साथ एक सर्वांगीण युद्ध में हैं. वे नहीं चाहते कि हमारा देश अपने पैरों पर खड़ा हो." उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध में हालात साफ थे. उनके मुताबिक, "उस समय मिसाइलें दागी जाती थीं और यह साफ होता था कि जवाब कहां देना है, लेकिन आज की जंग अलग है. अब हमें हर तरह से घेरा जा रहा है."
यह भी पढ़ें: ईरान में आने वाली है नई मुसीबत... 7 लाख साल से सो रहा ज्वालामुखी फटने को तैयार
ईरानी राष्ट्रपति के मुताबिक मौजूदा संघर्ष सिर्फ सैन्य नहीं है, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े हर क्षेत्र में दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, "हमें चारों तरफ से घेर कर तंग किया जा रहा है और लगातार समस्याएं पैदा की जा रही हैं."
इजरायली पीएम नेतन्याहू और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होने वाली है बैठक
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ भविष्य में संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर जानकारी दे सकते हैं. पश्चिमी मीडिया में यह भी दावा किया जा रहा है कि ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन ढांचे को फिर से खड़ा कर रहा है और जून में हुए संघर्ष के दौरान क्षतिग्रस्त एयर डिफेंस सिस्टम की मरम्मत कर रहा है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






