
अमेरिकाः वर्जीनिया में पार्टी में बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 2 लोगों की मौत
AajTak
अमेरिका के वर्जीनिया में एक पार्टी के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है. हमले में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी. लोग यहां-वहां भागने लगे. हमले में 5 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.
अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं. रविवार को एक बार फिर से अमेरिका के वर्जीनिया में एक पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है. हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं. फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे.
जानकारी के मुताबिक वर्जीनिया के नोरफोक में एक पार्टी चल रही थी, सभी लोग एंजॉय कर रहे थे. तभी अचानक गोलियां चलने लगीं. लोगों में दहशत फैल गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 4 युवतियों और 3 युवकों को गोली से भून दिया. ये घटना आधी रात को हुई है. हमले में 2 लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी के पास एक घर में यह घटना हुई है. हमले में 25 वर्षीय ज़ाब्रे मिलर और 19 वर्षीय एंजेला मैकनाइट की अस्पताल में मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी माइकल गोल्डस्मिथ ने मेयर केनेथ अलेक्जेंडर, नॉरफ़ॉक सिटी मैनेजर चिप फाइलर और नॉरफ़ॉक शेरिफ जो बैरन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं. इसमें सामने आया है कि हमलावर ने खतरनाक हथियारों से हमला किया था.
वहीं ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि नॉरफ़ॉक स्टेट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ऑफ-कैंपस प्लेस पर हाउस पार्टी कर रहे थे. इस दौरान किसी ने गोलीबारी कर दी. हमले में कई स्टूडेंट घायल हुए हैं.
वहीं पुलिस अधिकारी गोल्डस्मिथ ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर पार्टी कर रहे बहस होने लगी. फिर बात इतनी बढ़ गई कि किसी ने बंदूक निकालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







