
अभी तो सैन्य हमला भी नहीं हुआ, लेकिन रोने लगा पाकिस्तान... इस 'डबल अटैक' से होगा बदहाल!
AajTak
India Plan Against Pakistan: भारत की कोशिश है कि सैन्य कार्रवाई से पहले ही पाकिस्तान को आर्थिक तौर और कमजोर कर दिया जाए. पाकिस्तान को दुनिया से मिलने वाले फंड पर रोक लगवाया जाए. यानी भारत एक साथ पाकिस्तान पर दो आर्थिक चोट देने की तैयारी में है.
आतंकवाद किसी भी देश के लिए नासूर है. भारत दशकों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ता आया है. लेकिन इस दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जो आतंकवाद को पालता-पोषता है और उसे दूसरे देशों के खिलाफ इस्तेमाल करता है. इस लिस्ट में पाकिस्तान का भी नाम है, जो दशकों से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है. आतंकियों को पालते-पालते आज पाकिस्तान खुद बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है, पाई-पाई के लिए मोहताज है, लेकिन आतंकियों को पालना बंद नहीं किया है.
दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में एक बार फिर पाकिस्तान की हरकत की वजह से 26 बेगुनाह मारे गए. इस आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अभी सैन्य कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह पिछले 10 दिनों में भारत ने पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव बनाया है, उसी से वो सकते में आ गया है.
बता दें, पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है, कि आतंकियों को उसकी कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी. उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा, जिसके बाद से भारत आतंकवाद के खिलाफ रणनीति में जुट गया है. भारत की कोशिश है कि सैन्य कार्रवाई से पहले ही पाकिस्तान को आर्थिक तौर और कमजोर कर दिया जाए. पाकिस्तान को दुनिया से मिलने वाले फंड पर रोक लगवाया जाए. यानी भारत एक साथ पाकिस्तान पर दो आर्थिक चोट देने की तैयारी में है.
भारत दुनिया को संदेश दे रहा है कि पाकिस्तान आर्थिक मदद लेकर उसे आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल कर रहा है, इसी का नतीजा पहलगाम आतंकी हमला है.
भारत की पाकिस्तान पर पहली आर्थिक चोट भारत पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान को एक बार फिर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की 'ग्रे लिस्ट' में डलवाने की कोशिश कर सकता है, ताकि उसे मिलने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगे. अगर भारत फिर से पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डलवाने में कामयाब रहा तो पाकिस्तान आर्थिक तौर पर और कंगाल हो जाएगा.
इससे पहले भारत की कोशिश से ही पाकिस्तान को जून 2018 में 'ग्रे लिस्ट' में डाला गया था. हालांकि उसके बाद पाकिस्तान आतंकवाद पर अंकुश के कुछ कदम उठाए थे, खासकर 26/11 के मुंबई हमलों के दोषियों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद अक्टूबर 2022 में उसे इस लिस्ट से बाहर निकाल दिया गया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







