
अभी तो मैं जवान हूं... बूढ़े होते जा रहे ट्रंप लेकिन अंदर से हैं यंग, उम्र पर व्हाइट हाउस डॉक्टर का बड़ा खुलासा
AajTak
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, 79 वर्षीय ट्रंप की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेडिकल जांच रिपोर्ट में उन्हें "एक्सेप्शनल हेल्थ" में बताया गया है. व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप की "कार्डियक एज" उनकी वास्तविक उम्र से 14 साल कम है. यह मूल्यांकन व्हाइट हाउस के डॉक्टर शॉन बारबाबेला ने किया और प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने इस बारे में जानकारी दी.
डोनाल्ड ट्रंप इस समय 79 वर्ष के हैं और जनवरी में जब उन्होंने दोबारा व्हाइट हाउस की कमान संभाली थी, तब वे अमेरिकी इतिहास में पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज़ राष्ट्रपति बने थे. हालांकि, उनकी फिटनेस रिपोर्ट बताती है कि उनका शरीर और हृदय उनकी उम्र की तुलना में कहीं अधिक यंग एज में है.
यह भी पढ़ें: 'मैं हूं असली हकदार, मारिया ने भी माना', नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर छलका डोनाल्ड ट्रंप का दर्द
डॉक्टर बारबाबेला ने रिपोर्ट में लिखा, "ट्रंप की कार्डियोवैस्कुलर, पल्मोनरी, न्यूरोलॉजिकल और फिजिकल परफॉर्मेंस सभी बेहतरीन स्थिति में हैं." उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने अपनी आगामी अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण, वार्षिक फ्लू वैक्सीन और अपडेटेड कोविड-19 बूस्टर टीकाकरण भी करवाया है.
ट्रंप के "कार्डियक एज" उनकी असल उम्र से 14 साल कम है
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में कहा गया कि ईसीजी के माध्यम से की गई जांच में ट्रंप की "कार्डियक एज" लगभग 14 वर्ष कम पाई गई. डॉक्टरों के अनुसार, यह हृदय की कार्यक्षमता और समग्र स्वास्थ्य का संकेतक है. ट्रंप की यह मेडिकल जांच वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर (बेथेस्डा, मैरीलैंड) में हुई, जो परंपरागत रूप से अमेरिकी राष्ट्रपतियों का प्रमुख मेडिकल सेंटर रहा है. यह विजिट उनके पिछले अप्रैल के विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण के छह महीने बाद की गई थी.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








