
'अब सुधर जाओ...', हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को ट्रंप की चेतावनी, बोले- विदेशी छात्रों की संख्या 15 फीसदी तक सीमित करें
AajTak
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वह पहले ही हार्वर्ड की फंडिंग पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने पिछले दिनों संघीय फंडिंग रोकने की घोषणा की थी, जिस पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने सभी प्रकार के स्टूडेंट वीजा पर भी रोक लगा दी है, जिससे अमेरिका में पढ़ने वाले हजारों विदेशी छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के निशाने पर है. ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त संदेश दिया है कि हार्वर्ड को उनके प्रशासन के नियमों अनुसार ही चलना होगा. उन्होंने अपने कहा है कि हार्वर्ड को अपने यहां पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या 15 फीसदी तक सीमित करनी होगी. इससे अमेरिका के छात्रों को एडमिशन मिलने में आसानी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को सरकार के सामने विदेशी छात्रों की पूरी लिस्ट भी पेश करनी चाहिए.
दरअसल, ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हार्वर्ड को विदेशी छात्रों के दाखिले पर 15% की सीमा लगानी चाहिए. साथ ही हार्वर्ड प्रशासन को विदेशी छात्रों की मौजूदा लिस्ट सरकार को सौंपनी चाहिए. हार्वर्ड प्रशासन को अब सुधर जाना चाहिए. वह हमारे देश के साथ बहुत अपमानजनक व्यवहार कर रहा है और हर दिन खुद को मुश्किल में डालता जा रहा है."
उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे बहुत सारे स्थानीय छात्र हैं जो हार्वर्ड और अन्य संस्थान में जाना चाहते हैं, (लेकिन) वे एडमिशन नहीं पा सकते क्योंकि हमारे पास इतनी संख्या में विदेशी छात्र हैं. मुझे लगता है कि विदेशी छात्रों की सीमा 31 प्रतिशत नहीं बल्कि लगभग 15 प्रतिशत होनी चाहिए. मैं चाहता हूं कि हार्वर्ड फिर से महान बने. इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि हार्वर्ड को दिए जाने वाले पैसे को उन ट्रेड स्कूलों में लगाया जाना चाहिए जो लोगों को प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल काम जैसे कौशल सिखाते हैं.
ट्रंप के निशाना पर हार्वर्ड
बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वह पहले ही हार्वर्ड की फंडिंग पर सवाल उठा चुके हैं. हार्वर्ड ने ट्रंप प्रशासन को विदेशी छात्रों की लिस्ट देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने पिछले दिनों संघीय फंडिंग रोकने की घोषणा की थी, जिस पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने सभी प्रकार के स्टूडेंट वीजा पर भी रोक लगा दी है, जिससे अमेरिका में पढ़ने वाले हजारों विदेशी छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. इस फैसले को भी हार्वर्ड पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है.
ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर विदेशी छात्रों और चीन जैसे देशों के हित में काम करने का आरोप लगाया था. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, हर साल लगभग 500 से 800 भारतीय छात्र इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दाखिला लेते हैं. वर्तमान में हार्वर्ड में 140 से अधिक देशों के 10,158 अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ रहे हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






