
अब जेलेंस्की ने ट्रंप को मिलाया फोन, यूक्रेन-रूस जंग खत्म करने पर बात, कल पुतिन से हुई थी अमेरिकी राष्ट्रपति की चर्चा
AajTak
यूक्रेन में युद्धविराम पर पुतिन से अमेरिकी राष्ट्रपति की बातचीत के एक दिन बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया है. पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत में युद्धविराम और हमले कम करने पर सहमति जताई थी.
डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फोन पर बातचीत के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति को फोन किया है. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्षविराम के मुद्दे पर चर्चा की. माना जा रहा है कि इस दौरान पुतिन के साथ हुई बातचीत की जानकारी भी ट्रंप ने जेलेंस्की को दी.
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता ने बताया, "यूक्रेन के राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत चल रही है."

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











