
अब इन शहरों में बढ़ सकते हैं गैस के दाम, करीब 10 फीसदी के इजाफे का अनुमान
AajTak
ICICI Securities की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा निर्धारित गैस के दाम करीब 76 प्रतिशत बढ़ने वाले हैं, जिसका असर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर भी पड़ेगा.
महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें आगे और बढ़ने वाली हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में सीएनजी (CNG) और पाइप वाली रसोई गैस पीएनजी (PNG) के दाम अक्टूबर में 10-11 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. इसके पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम पिछले महीनों में कई बार बढ़ चुके हैं.More Related News













