
अफेयर में पत्नी ने पार कर दीं हदें... प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. घटना सीताराम डेरा थाना क्षेत्र की है, जहां लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. मृतक शराब का आदी था, वह अक्सर अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते की बातें करता था, जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था.
Jharkhand News: जमशेदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक शख्स की लाश उसके घर में मिली. शक की सुई सीधे उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर जा टिकी. दोनों के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना क्षेत्र की है, जहां लोहार परिवार में मातम का माहौल बन गया. मृतक की पत्नी घर के बाहर रोती मिली, लेकिन जैसे ही उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग अंदर पहुंचे, वहां का मंजर देखकर सभी दंग रह गए. मृतक की बॉडी कमरे में पड़ी थी और दीवारों पर खून के छींटे थे.
यह भी पढ़ें: मुस्कान पार्ट-2: मेरठ की सांप वाली रविता तो निकली बड़ी खतरनाक, पति के साथ घूमते समय ही बनाई उसे निपटाने की प्लानिंग
मृतक के बड़े भाई छोटे लाल लोहार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी. दोनों के दो बच्चे हैं, जो फिलहाल हॉस्टल में रहते हैं. मृतक अक्सर अपनी पत्नी पर किसी और से संबंध रखने को लेकर जब संदेह करता था तो दोनों में झगड़ा होने लगता था. इस बात को लेकर झगड़े आम हो गए थे. मृतक शराब का आदी था, जिससे तनाव और भी बढ़ गया था.
छोटे लाल ने दावा किया कि मंगलवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो देखा कि भाई की पीठ पर वार के निशान हैं. जगह-जगह खून फैला हुआ है. उन्हें तुरंत शक हुआ कि हत्या की गई है, और इसमें मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ हो सकता है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जांच अधिकारी मनोज प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है और पत्नी से पूछताछ की जा रही है. एफएसएल टीम भी मौके पर जांच कर रही है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







