
अफगान शरणार्थियों ने पेशावर से समेटा कारोबार, 31 मार्च तक पाकिस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम
AajTak
पाकिस्तान के पेशावर में अफगान नागरिक अपने कारोबर समेट रहे हैं. पाकिस्तान सरकार द्वारा अफगान नागरिकों की वापसी के लिए मार्च 31 की समय सीमा तय की गई है. इसलिए अफगान नागरिक पाक छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. समय सीमा के बाद रुकने वाले अफगान नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से अफगान शरणार्थियों ने अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है. अफगान शरणार्थियों ने पेशावर में अपने कारोबार, मेडिकल क्लिनिक और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं. क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने अफगान शरणार्थियों के देश छोड़ने के लिए 31 मार्च की समय सीमा दी है.
पाकिस्तान में हाल के दिनों में राजनीतिक और सामाजिक हालात में बड़े बदलाव आए हैं. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) लगातार पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रही है. इस साल (2025) में बीएलए के लड़ाकों ने पाक सुरक्षाकर्मियों पर कई हमले किए हैं.
पाकिस्तान की अफगान शरणार्थियों को मोहलत
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में दरार आ गया है. पाकिस्तान ने अफगान सिटीजन कार्ड धारकों और अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 31 मार्च तक की मोहलत दी है. पेशावर में स्थानीय प्रशासन ने अफगानों को अपना कारोबार बंद करने के लिए नोटिस जारी किए हैं.
यह भी पढ़ें: 'जितने आतंकी मारे जाते हैं उससे ज्यादा अफगान से आ रहे, नहीं चलाने देंगे ऑपरेशन', पाकिस्तान आर्मी की मार-काट से तंग आ चुके CM ने किया ऐलान
पाक छोड़कर जाने की मजबूरी की वजह से अफगान छात्र देश लौटने को मजबूर हो गए हैं. फांडु रोड, अफगान कॉलोनी, नासिर बाग रोड, बोर्ड बाजार, उरमर और चमकानी जैसे इलाकों में बहुत सारे स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








