
अफगान बॉर्डर पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक... आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा, काबुल ने कहा- बदला लेंगे
AajTak
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी कि सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके सहयोगी संगठनों के सात कैंपों पर इंटेलिजेंस-आधारित चयनात्मक ऑपरेशन किए हैं. अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने मदरसे पर हमला किया है. साथ ही दावा किया कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है.
पाकिस्तान ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने अफगानिस्तान बॉर्डर के पास आतंकियों के ठिकानों पर टारगेट हमले किए हैं. पाकिस्तान का दावा है कि इन हमलों में उन आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जो पाकिस्तान के भीतर हालिया फिदायीन हमलों के लिए जिम्मेदार थे. बताया जा रहा है इन एयरस्ट्राइकों में कई लोगों की मौत भी हुई है.
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी कि सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके सहयोगी संगठनों के सात कैंपों पर इंटेलिजेंस-आधारित चयनात्मक ऑपरेशन किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीमा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक गुट पर भी कार्रवाई की गई.
हालांकि पाकिस्तान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हमले किस सटीक स्थान पर किए गए. सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमले अफगानिस्तान के भीतर हुए हैं. इस हमले को लेकर अफगान सरकार का बयान भी सामने आया है. अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने मदरसे पर हमला किया है. साथ ही दावा किया कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है. अफगानिस्तान ने हमले का बदला लेने की बात भी कही है.
टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने शनिवार को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक धार्मिक मदरसे पर हमला किया. इसके अलावा पाकिस्तानी जेट विमानों ने नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई एयरस्ट्राइक की. इसके अलावा पक्तिका के बरमल और अर्गुन के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बहसोद और गनी खेल जिलों में भी कई एयरस्ट्राइक की गई.
बता दें कि यह कार्रवाई उस समय हुई है जब हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में आत्मघाती हमले में 11 सैनिक और एक बच्चे की मौत हो गई थी. इसके अलावा बन्नू जिले में एक अन्य आत्मघाती हमले में दो सैनिक, जिनमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल थे, मारे गए. पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे अफगानिस्तान में बैठे टीटीपी नेतृत्व का हाथ है.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, जिसे टीटीपी भी कहा जाता है, अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन उसका करीबी सहयोगी माना जाता है. पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में हमले करने के लिए करते हैं. हालांकि काबुल और टीटीपी इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








