
अफगानिस्तान से US आर्मी की वापसी रहेगी जारी, बाइडेन बोले- उन्हें खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बड़ा बयान दिया है. जो बाइडेन का कहना है कि अमेरिका (America) ने जो अपनी सेना वापस बुलाने का फैसला लिया है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान के बढ़ते असर के कारण हालात लगातार मुश्किल भरे होते जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बड़ा बयान दिया है. जो बाइडेन का कहना है कि अमेरिका (America) ने जो अपनी सेना वापस बुलाने का फैसला लिया है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. ये बयान तब आया है जब अमेरिकी सेना की वापसी के बीच तालिबान लगातार अफगानिस्तान के शहरों पर कब्ज़ा कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिका के सभी जवानों की वापसी की बात कही है. पेंटागन के मुताबिक, करीब 90 फीसदी जवान वापस अपने मुल्क लौट भी चुके हैं और इसी महीने ये आंकड़ा 100 फीसदी तक पहुंच सकता है. व्हाइट हाउस में जब जो बाइडेन से सवाल हुआ और अफगानिस्तान को लेकर नीति में बदलाव करने की बात पूछी गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. जो बाइडेन ने कहा कि हमने पिछले 20 साल में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, अफगानी सेना को तैयार किया है. लेकिन, अफगानी नेताओं को साथ आना होगा वहां पर हमने अपने हज़ारों लोगों को खो दिया है.
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







