
'अफगानिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेंगे', भड़के बिलावल भुट्टो की तालिबान को धमकी
AajTak
पाकिस्तान में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. बीते रविवार अफगानिस्तान स्थित आतंकी संगठन दाएश के हमले में 54 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए. इसे लेकर पाकिस्तान तालिबान की सरकार पर भड़क गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने तो तालिबान को धमकी दे डाली है.
पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत बीते रविवार को आत्मघाती हमले से दहल उठा. अफगानिस्तान स्थित आतंकी संगठन दाएश के भीषण हमले में 54 लोग मारे गए और 200 लोग घायल हुए. इस आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान अफगानिस्तान पर भड़क गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो पाकिस्तान अफगानिस्तान में घुसकर आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, बिलावल भुट्टो ने कहा कि अगर अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो पाकिस्तान के पास अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत काबुल में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का विकल्प है.
बिलावल भुट्टो ने तालिबान को दोहा समझौता की भी याद दिलाई और कहा कि तालिबान उसका पालन करे. दोहा समझौते के अनुसार, तालिबान ने लिखित रूप में आश्वासन दिया था कि आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान के अंदर रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही कोई आतंकवादी समूह अफगानिस्तान के अंदर से किसी अन्य देश पर हमला करेगा.
'हमें मजबूर न करें'
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, 'पाकिस्तान अफगानिस्तान के अंदर घुसकर इन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, हमें आत्मरक्षा का अधिकार है.'
पाकिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य आंतकवादी समूहों की तरफ से पाकिस्तान पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार इन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








