
अफगानिस्तान: तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर भी तालिबान का कब्जा, फोर्स हटी पीछे
Zee News
अफगानिस्तान (Afghanistan) के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात (Herat) पर तालिबान का कब्जा हो गया है. इस दौरान सरकारी बल और प्रशासन पीछे हट गया.
काबुल: अफगानिस्तान से US आर्मी की वापसी के बाद तालिबान तेजी से अपने इरादों को पूरा करता दिख रहा है. अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है. तालिबान की क्रूरता के बीच अफगानिस्कान की फौज के पैर उखड़ने की खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के सिक्योरिटी फोर्सेज और प्रशासन कब्जे वाले स्थान से पीछे हट चुके हैं. इससे पहले बुधवार को अमेरिकन आर्मी के एक अधिकारी ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर अंदेशा जताया था कि तालिबान 1 महीने के अंदर काबुल को घेर लेगा और 3 महीने के अंदर राजधानी काबुल पर कब्जा कर सकता है. अफगानिस्तान के प्रांत गजनी पर तालिबान के कब्जे के साथ ही काबुल को दक्षिणी प्रांतों से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण हाईवे कट गया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



