
अफगानिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट, मौलवी समेत 20 लोगों की मौत, 200 घायल
AajTak
अफगानिस्तान के हेरांत प्रांत की एक मस्जिद में शुक्रवार को विस्फोट हुआ. यह विस्फोट हेरांत प्रांत के गुजरगाह मस्जिद में हुआ. यह विस्फोट जुमे की नमाज के बाद हुआ.
अफगानिस्तान के हेरांत प्रांत की एक मस्जिद में शुक्रवार को विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में मौलाना मुजीब उर रहमान अंसारी के भी मारे जाने की पुष्टि की गई है. इस हमले में 20 लोगों की मौत हुई है और लगभग 200 घायल हुए हैं.
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट हेरांत प्रांत के गुजरगाह मस्जिद में हुआ. यह विस्फोट जुमे की नमाज के बाद हुआ.
तालिबान के प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर हेरात में हुए इस दोहरे बम विस्फोट में मौलवी मुजीब उर रहमान अंसारी की मौत की पुष्टि की है.
तालिबान प्रवक्ता ने कहा, बताते हुए खेद हो रहा है कि देश के सबसे ताकतवर और साहसिक धार्मिक गुरु मौलाना मुजीब उर रहमान अंसारी शुक्रवार को हेरात में हुए बर्बर हमले में मारे गए. इस जघन्य हमले को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










