
अफगानिस्तान: कंधार-पक्तिका में एरियल अटैक, खोस्त में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ, 9 बच्चों समेत 10 की मौत
AajTak
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तानी सेना की बमबारी में 9 बच्चों और एक महिला की मौत हुई. अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि एक अलग हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं. यह हमला दो देशों के बीच हालिया तनाव और सीमा पर बढ़ती झड़पों के बीच हुआ है.
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पर तनाव को गहरा कर दिया है. देर देर रात पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 9 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. यह जानकारी अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी. मृतकों में पांच लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं. मुजाहिद ने बताया कि यह हमला रात 12 बजे गेरबजवो जिले के स्थानीय निवासी विलायत खान के घर पर किया गया, जिससे पूरा घर भी नष्ट हो गया.
तालिबानी नेता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने खोस्त के अलावा कुनर और पक्तिका प्रांतों में एरियल अटैक, जिसमें चार नागरिक घायल हुए हैं. उन्होंने घटना से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं, जिनमें घर के मलबे और मृत बच्चों के शव दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री अफगानिस्तान और इंडिया को देने लगे गीदड़भभकी, क्या वाकई PAK के पास ढाई-फ्रंट वॉर की क्षमता है
घटना को लेकर पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह बमबारी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान के पेशावर में दो आत्मघाती हमलों में तीन अर्धसैनिक कर्मियों की मौत हुई थी. पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन हमलों के लिए अफगान सीमा के भीतर छिपे कथित आतंकी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था.
दोनों देशों के बीच हाल के महीनों में तनाव लगातार बढ़ा है. अक्टूबर में पाकिस्तानी और अफगान सैनिकों के बीच हुई झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी, जिसे 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद सबसे गंभीर संघर्ष माना गया. बाद में दोहा में दोनों पक्षों ने सीज़फायर समझौता किया, लेकिन तुर्की में हुई शांति वार्ता किसी स्थायी समाधान के बिना समाप्त हो गई.
यह भी पढ़ें: 'गोल्ड माइनिंग में निवेश करो, 5 साल की टैक्स छूट पाओ', भारत को अफगानिस्तान का बड़ा ऑफर

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








