
'अपने रूम-बाथरूम में खुद लगाता हूं झाड़ू', आदित्य बोले- पेरेंट्स का बेटा-बेटी दोनों हूं
AajTak
आदित्य नारायण ने कहा, "मैं अपने पेरेंट्स का बेटा और बेटी दोनों हूं. इसलिए मैं घर के सभी कामों में मदद करता हूं. घर में चीजों को साफ करना किसी को इतना पसंद नहीं है, जितना मुझे पसंद है. अभी तक मैं अपने कमरे और बाथरूम के फर्श पर खुद से झाड़ू लगाता हूं और वॉश भी करता हूं. मुझे सफाई इतनी पसंद है कि मेरे पेरेंट्स मेरा मजाक उड़ाते हें और हंसते हुए मेरे वीडियो बनाते हैं."
मशहूर सिंगर उदित नारायण और उनकी वाइफ दीपा नारायण 'जी कॉमेडी शो' पर स्पेशल गेस्ट रहे. शो में उदित नारायण और उनकी पत्नी ने अपने बेटे आदित्य नारायण को लेकर कई मजेदार सीक्रेट्स खोले. ऑडियंस के एंटरटेनमेंट के लिए शो में एक्स्ट्रा एलीमेंट एड करते हुए आदित्य नारायण ने भी अपने परिवार के इर्द-गिर्द एक ड्रामेटिक एक्ट पेश किया.More Related News













