
अपनी ही सीमाओं को दलदली बनाने में जुटे यूरोपीय देश, क्या यह रूस से बढ़ते तनाव का जवाब है?
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग के बीच पूरा यूरोप डिफेंस के लिए नई-नई तरकीबें आजमा रहा है. कभी पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है, तो कभी NATO की तर्ज पर यूरोपीय सेना बनाई जा रही है. रूस से सटी सीमा की वजह से फिनलैंड और पोलैंड इसे लेकर ज्यादा सतर्क हैं. अब वे अपने सीमाओं को दलदली बनाने की कोशिश में हैं, जिन्हें काफी मेहनत से दशकों पहले सुखाया गया था.
लगभग तीन साल पहले यूक्रेन ने कुछ ऐसा किया, जिससे सारी दुनिया हैरान रह गई. उसने राजधानी कीव के उत्तर में बहने वाली एक नदी पर बने अपने ही एक बांध को ब्लास्ट करके उड़ा दिया. देखते ही देखते सैकड़ों गांव पानी में डूब गए. लेकिन यूक्रेन ने ऐसा यूं ही नहीं किया था. वो अपनी सीमाओं पर दलदली जमीन तैयार कर रहा था ताकि रूस की सेना उसे लांघकर भीतर न आ सके. ये पीटलैंड डिफेंस सिस्टम है.
अब यूक्रेन के बाद पोलैंड और फिनलैंड भी यही करने जा रहे हैं. दरअसल दोनों के बॉर्डर रूस से लगे हुए हैं. फिनलैंड की तो रूस से काफी लंबी जमीनी सीमा है, लगभग डेढ़ हजार किलोमीटर. इसे लेकर वो काफी डरा हुआ है कि कहीं यूक्रेन के बाद उसपर हमला न हो जाए. यही वजह है कि देश पीटलैंड डिफेंस सिस्टम पर जोर दे रहे हैं.
पीटलैंड डिफेंस सिस्टम कोई सैन्य या आधुनिक तकनीकी रक्षा प्रणाली नहीं, बल्कि कुदरती डिफेंस मेकेनिज्म है, जो सदियों से काम करता रहा. ये वास्तव में दलदली जमीन होती है, जिनमें जमीन में पानी और उसमें पलने वाले पौधे होते हैं. यूरोप और रूस के उत्तरी इलाकों में ये जमीन कुदरती तौर पर मौजूद है.
सदियों पहले से ये सिस्टम रक्षात्मक कवच बना रहा, खासकर जमीनी लड़ाई में. सैन्य दस्ता, हाथी-घोड़े इस जगह को पार नहीं कर पाते. इससे उनकी चाल कमजोर पड़ जाती. भारत में भी राजा-महाराजा अपने किलों के चारों तरफ जमीन को दलदली बना लिया करते ताकि उन तक पहुंचना मुश्किल हो जाए.
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पीटलैंड ने कई जगहों पर अड़ंगा लगाया. यूरोप के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों, खासकर फिनलैंड, पोलैंड और सोवियत संघ (अब रूस) में फैले ये गीले, कीचड़-भरे इलाके सैनिकों के लिए बुरे सपने की तरह साबित हुए.
जब जर्मनी ने साल 1941 में ऑपरेशन बारबरोसा के तहत सोवियत पर हमला किया, तब उसकी सेनाओं को बेलारूस और उत्तर-पश्चिमी रूस के दलदलों से होकर गुजरना पड़ा. वहां के पीटलैंड इतने गहरे और अस्थिर थे कि भारी टैंक और तोपखाने की गाड़ियां बार-बार धंस जाती थीं. जर्मन सैनिकों को कई किलोमीटर तक पैदल कीचड़ में चलना पड़ा. कई रास्ते में जख्मी हो गए. रसद पहुंचने में मुश्किल आने लगी. कुल मिलाकर, सारा मामला दलदली जमीन के चलते बिगड़ने लगा.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








