
अन्नदाता पर आसमानी आफतः तूफान गुजरे- रह गए निशान, गुजरात से यूपी तक बर्बादी की दास्तान!
AajTak
Cyclone And Rain Effect on Crops: असमय बारिश के चलते सब्जी और फल, किसानों की फसलें खेतों में खड़ी-खड़ी डूब गईं. ऐसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.
कोरोना के साथ-साथ भारत ने मई के महीने में चक्रवात यास और तौकते नाम की दो प्राकृतिक आपदाएं भी झेलीं. तटीय क्षेत्रों में इन दोनों तूफानों ने काफी कहर बरपाया. लेकिन इसके प्रभाव की वजह से मैदानी इलाके भी अछूते नहीं रह पाए. असमय बारिश के चलते सब्जी और फल, किसानों की फसलें खेतों में खड़ी-खड़ी डूब गईं. ऐसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. साइक्लोन तौकते ने गुजरात के सौराष्ट्र के जिलों में काफी नुकसान पहुंचाया है. यहां राजकोट जिले में मूंगफली और बाजरे की खेती प्रमुख रूप से होती है. इस बार की फसल हर बार से बेहतर हुई थी. ऐसे में यहां के किसानों की आंखों में चमक थी कि इस बार वह ठीक-ठाक मुनाफा कमा लेंगे. राजकोट भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष दिलीप भाई सखिया ने अपने यहां हरिपर गांव में 6 एकड़ में मूंगफली की फसल लगाई थी. वह बताते हैं कि बारिश में उनकी पूरी की पूरी 6 एकड़ की मूंगफली की फसल डूब गई. इलाके में उनके अलावा कई और किसान हैं, जिनपर प्रकृति की सख्त मार पड़ी है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









