
अनुष्का का सच आएगा सामने, लक्ष्मी से होगी झड़प, सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
AajTak
जी टीवी के सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' में एक नया खुलासा होने जा रहा है. शो में अनुष्का के किरदार का सच सभी घरवालों के सामने आएगा. इसी बीच घर में लक्ष्मी भी पहुंचेगी और घरवालों से मिलेगी. अनुष्का घरवालों से बदतमीजी करेगी जिसमें वो घर से बाहर नहीं जाएगी.
जी टीवी के सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' में रोज एक नया खुलासा होते रहता है. सीरियल्स में किरदार अपने लोगों से कोई ना कोई सच छुपाता ही रहता है जिसका खुलासा कभी ना कभी हो ही जाता है. इस बार शो में अनुष्का के किरदार का खुलासा होने वाला है. घरवालों को उसकी सच्चाई का पता चलने वाला है जिससे वो परेशान होने वाले हैं.
अनुष्का का सच आया सामने
हाल ही में सास बहू बेटियां की टीम शो के सेट पर पहुंची थी जहां आयुष घरवालों के सामने अनुष्का का सच लाता है. उसके पास एक वीडियो होता है जिसमें अनुष्का अपने पूर्व पति के साथ दिखाई देती है. आयुष अनुष्का का पति है और वो घरवालों को अनुष्का की असलीयत के बारे में बताता है. सभी ये देखकर दंग रह जाते है कि आखिर अनुष्का अपने पूर्व पति के साथ क्यों है, तो वो उसका कारण आयुष को बताती है. उसका कहना होता है कि आयुष उसका ध्यान नहीं रखता.
देखें सास बहू बेटियां:
आयुष अपनी सफाई देता है लेकिन इतने में घरवाले उसकी बात मानते, घर में लक्ष्मी की एंट्री हो जाती है. ऋषि लक्ष्मी को लेकर घर आता है और साथ ही अनुष्का की सच्चाई भी सभी को बताता है. घरवाले उसकी बातों का यकीन कर लेते हैं, अनुष्का भी गुस्से में सब सच उगल लेती है. वो बदतमीजी पर उतर आती है जिसमें उसकी मां करिश्मा उसे एक थप्पड़ लगा देती है. लेकिन उसकी बदतमीजी कम नहीं होती, वो घर छोड़कर जाने को राजी नहीं होती है. अब देखना होगा कि आखिर कैसे लक्ष्मी घरवालों को इस परेशानी से निकाल पाती है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











