
अनुपम खेर ने साझा की पुरानी फोटो, एक्टर के सिर पर बाल देख यूजर्स ने पूछा- 'बाल असली हैं?'
AajTak
दरअसल, अनुपम को दर्शकों ने अब तक बिना बालों के देखा है. ऐसे में उनके पहचान पत्र में जब अनुपम के सिर पर बाल दिखे तो यूजर्स कमेंट करने से नहीं रुके. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अनुपम के सिर पर घने बाल देखे जा सकते हैं.
अनुपम खेर अपने पुराने दिनों को अक्सर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं. नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) दिवस के मौके पर भी अनुपम ने अपने टीनेज के दिनों को याद किया है. उन्होंने एक दिन की देरी से एनसीसी डे पर अपनी एक पुरानी आइडेंटिटी कार्ड शेयर की है, जिसमें उनका लुक देख फैंस खुश नजर आ रहे हैं.
More Related News













