
अनुपमां: वनराज-काव्या ने लिए सात फेरे! नाराज फैंस बोले- शो खराब करने के लिए बधाई
AajTak
तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखे जा सकते हैं. इस तस्वीर के साथ सुधांशु ने अपने वनराज वाले कैरेक्टर के हवाले से एक खूबसूरत नोट भी साझा किया है. फैंस वनराज और काव्या की शादी से नाखुश नजर आ रहे हैं.
सीरियल अनुपमां में आखिरकार नया मोड़ आ ही गया है. काफी समय से वनराज और अनुपमा के तलाक का लेकर कहानी लंबी होती नजर आ रही थी. तलाक के प्लॉट को खत्म ना होता देख फैंस भी उब चुके थे. पर अब फैंस शो के आगे बढ़ने से खुश हैं. अनुपमा और वनराज के तलाक के बाद अब वनराज ने काव्या संग सात फेरे ले लिए हैं. वनराज यानी एक्टर सुधांशु पांडे ने काव्या यानी मदालसा शर्मा के साथ शो से अपनी शादी की फोटो शेयर की है. तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखे जा सकते हैं. इस तस्वीर के साथ सुधांशु ने अपने वनराज वाले कैरेक्टर के हवाले से एक खूबसूरत नोट भी साझा किया है. उन्होंने पाब्लो नेरुदा के कोट को लिखा है- 'मैं तुमसे प्यार करता हूं बिना ये जाने कि कैसे, कब और कहां से, मैं तुम्हें बिना किसी परेशानी और अहंकार के प्यार करता हूं. मैं तुम्हें इस तरह से प्यार करता हूं क्योंकि मुझे प्यार करने का और तरीका नहीं आता, इस तरीके के अलावा जिसमें ना मैं होता हूं ना तुम, इतने नजदीक कि मेरी छाती पर तुम्हारा हाथ मुझे मेरे हाथ जैसा लगता है, इतने करीब कि तुम्हारी आंखे मेरे सपनों के साथ बंद होती है- पाब्लो नेरुदा'. इसके आगे सुधांशु ने लिखा- ये शादी हर चीज को हमेशा के लिए बदल देगी.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












