अचानक घर की जमीन से निकलने लगे सोने के सिक्के, करोड़पति बना शख्स
AajTak
कपल पिछले 10 साल से इस घर में रह रहा था, लेकिन उसे इस खजाने के बारे में नहीं पता था. मगर रिनोवेशन के दौरान उन्हें किचन की फर्श के नीचे से 264 सोने के सिक्के मिले जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई. कुछ सिक्के 400 साल से अधिक पुराने थे.
एक कपल अपने पुराने घर के रिनोवेशन में जुटा था. तभी किचेन में फर्श के नीचे से उन्हें खजाना मिल गया. फर्श की खुदाई से उन्हें 18वीं शताब्दी के 264 गोल्ड क्वाइन्स (Gold Coin) मिले, जिनकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई.
दिलचस्प बात ये है कि कपल पिछले 10 साल से इस घर में रह रहा था, लेकिन उन्हें इस खजाने के बारे में कोई खबर नहीं थी. मगर जुलाई 2019 में रिनोवेशन के दौरान उन्हें किचन की फर्श के नीचे से सोने के सिक्के मिले.
उन्होंने फौरन इन सिक्कों के बारे में जानने के लिए लंदन स्थित एक ऑक्शन कंपनी से संपर्क किया जिसने कपल को बताया कि ये सिक्के बेहद पुराने और एंटिक हैं. कुछ सिक्के 400 साल से अधिक पुराने थे.
हाल ही में सभी 264 सिक्कों को नीलामी के लिए रखा गया, जहां इसकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई. गोल्ड क्वाइन्स की इतनी बड़ी कीमत जानकर कपल हैरान रह गए, क्योंकि एक झटके में वे करोड़पति बन चुके थे.
नीलामकर्ता ग्रेगरी एडमंड ने कहा कि यह एक अत्यधिक महत्वपूर्ण खोज है. कई सिक्के असाधारण रूप से दुर्लभ हैं. पुरातात्विक विभाग के लिए ये सिक्के काफी अहम हैं.
कपल हैरान रह गए

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










