
अगले साल होगी किंग चार्ल्स III की ताजपोशी, लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में कार्यक्रम
AajTak
किंग चार्ल्स III की ताजपोशी अगले साल 6 मई को होने वाली है. वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. रॉयल फैमिली की परंपराओं के मुताबिक ही ये ताजपोशी संपन्न की जाएगी. किंग के साथ उनकी पत्नी की भी ताजपोशी भी उसी दिन की जाएगी. बताया जा रहा है कि किंग इस कार्यक्रम को ज्यादा बड़े स्तर पर आयोजित नहीं करवाना चाहते हैं.
रानी एलिजाबेथ के निधन के बाद स्वचालित रूप से राजा बने किंग चार्ल्स III की ताजपोशी अगले साल 6 मई को होने वाली है. वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां पर रॉयल फैमिली की परंपराओं के अनुसार किंग चार्ल्स की ताजपोशी होगी. उनके साथ-साथ द क्वीन कंसोर्ट की भी ताजपोशी उसी दिन की जाएगी.
किंग चार्ल्स की अगले साल ताजपोशी
रॉयल फैमिली ने इस बारे में एक विस्तृत बयान जारी किया है. कहा गया है कि किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का काम करेगा. इस कार्यक्रम में पारंपरिक उत्सव की झलक भी देखने को मिल जाएगी. एंग्लिकन कम्युनियन के आध्यात्मिक प्रमुख ही इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि खुद किंग चार्ल्स अपनी ताजपोशी ज्यादा धूम-धाम से नहीं करना चाहते हैं. लेकिन जारी बयान में स्पष्ट कहा गया है कि मूल तत्वों को पहले की तरह बनाए रखा जाएगा. बड़ी बात ये भी है कि रॉयल फैमिली में ताजपोशी हमेशा से ही वेस्टमिंस्टर एब्बे में की जाती है, ऐसे में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के दौरान भी उस परंपरा का पालन किया जाएगा.
एलिजाबेथ ने किया था 70 साल राज
जानकारी के लिए बता दें कि महारानी एलिजाबेथ का निधन 96 साल की उम्र में हो गया था. उन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन पर शासन किया था, वे सबसे लंबे समय तक उस पद पर बनी रही थीं. उनके निधन के बाद ही परंपराओं के मुताबिक किंग चार्ल्स को राजा घोषित किया गया. लेकिन तब औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी नहीं की गई थी. उस प्रक्रिया को अब अगले साल 6 मई को पूरा किया जाएगा.
यहां ये जानना जरूरी है कि ब्रिटेन में कानून द्वारा सीमित राजशाही प्रणाली है. ब्रिटेन का राजा या रानी हेड ऑफ स्टेट तो होता है, लेकिन उनकी शक्तियां पूरी तरह से औपचारिक या प्रतीकात्मक होती हैं. इसका मतलब है कि ब्रिटेन के सरकारी कामकाज में उनका हस्तक्षेप बहुत कम होता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










