
अखिलेश ने फिर चला दलित कार्ड! उपचुनाव में सीएम योगी के सामने होंगे सपा के दो धुरंधर, केशव मौर्य को ये नेता देगा चुनौती
AajTak
सीएम योगी ने मिल्कीपुर और कटेहरी दोनों सीटों की जिम्मेदारी खुद ली है, जबकि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के सामने अपने चाचा शिवपाल यादव को खड़ा किया है. शिवपाल को कटेहरी सीट का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट का जिम्मा अवधेश प्रसाद को दिया गया है.
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी चल रही है. ऐसे में अंबेडकर नगर के कटेहरी में सीएम योगी के सामने शिवपाल यादव तो अयोध्या के मिल्कीपुर में अवधेश प्रसाद के संगठन कौशल की परीक्षा होगी. वहीं प्रयागराज के फूलपुर में केशव मौर्य की परीक्षा होगी क्योंकि अखिलेश यादव ने केशव मौर्य के सामने अपने दूसरे बड़े दलित चेहरे इंद्रजीत सरोज को खड़ा किया है और उन्हें फूलपुर की जिम्मेदारी सौंप दी है.
ऐसे में मिल्कीपुर, कटेहरी और फूलपुर यह तीनों सीटें अब बीजेपी के दोनों बड़े नेताओं सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य की प्रतिष्ठा से जुड़ गई हैं. इन तीन सीटों पर भी अखिलेश यादव ने अपना दलित कार्ड खेला है मिल्कीपुर और फूलपुर में अखिलेश यादव ने जिन दो नेताओं को अपना प्रभारी बनाया है दोनों पासी बिरादरी से आते हैं और अच्छे संगठनकर्ता माने जाते हैं.
उधर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर और कटेहरी इन दोनों सीटों को अपने जिम्मे लिया है. अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के सामने शिवपाल यादव को खड़ा कर दिया है शिवपाल यादव भी संगठन के महारथी माने जाते हैं और पिछले साल हुए घोसी उपचुनाव में शिवपाल यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार को हराकर अपना दम दिखाया था, इस बार शिवपाल यादव सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में होंगे क्योंकि यहां की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने अपने कंधों पर ले रखी है.
यूपी उपचुनाव: कांग्रेस, सपा और बसपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, अखिलेश के लिए क्यों मायने रखता है बाय इलेक्शन?
अखिलेश ने मिल्कीपुर की जिम्मेदारी अवधेश प्रसाद को सौंपी
अयोध्या के मिल्कीपुर में मुख्यमंत्री के सामने अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को खड़ा कर दिया है और अवधेश प्रसाद की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में संगठन कौशल को दिखाना होगा. अखिलेश यादव ने एक तीर से कई शिकार किए हैं. विधान सभा में विपक्ष का नेता न बनाए जाने से थोड़े खिन्न दिख रहे शिवपाल यादव को एक जिम्मेदारी दी है. वहीं अवधेश प्रसाद को जब उनकी ही विधानसभा का प्रभारी बनाया तो यह चर्चा भी चल पड़ी है कि क्या उनके बेटे को सपा टिकट देगी या नहीं!

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







