
अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे आठ पैर वाले ये अद्भुत जीव, वो भी कमाल के तरीके से
Zee News
जीव को किसी बड़े यान या रॉकेट से स्पेस में नहीं भेजा जाएगा, बल्कि एक शक्तिशाली लेजर के जरिए इन्हें स्पेस में शूट कर दिया जाएगा. रफ्तार होगी 10 करोड़ मील प्रति घंटा.
लंदन: वैज्ञानिक अंतरिक्ष में एक अद्भुत प्रयोग करने पर विचार कर रहे हैं. वे अंतरिक्ष में आठ पैरों वाले एक जीव को दूर स्पेस में भेजेंगे. ताकि वे देख सकें कि उन पर दूर तारों की यात्रा और अंतरिक्ष में रहने का क्या असर पड़ता है. खासबात यह है कि इस जीव को किसी बड़े यान या रॉकेट से स्पेस में नहीं भेजा जाएगा, बल्कि एक शक्तिशाली लेजर के जरिए इन्हें स्पेस में शूट कर दिया जाएगा. रफ्तार होगी 10 करोड़ मील प्रति घंटा.
वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में पड़ोसी सितारों पर टार्डिग्रेड को शूट करने का यह प्रस्ताव दिया है. अंतरिक्ष में भेजे जा रहे इस जीव का नाम है, टार्डिग्रेड्स (tardigrades). इन्हें वॉटर बियर यानी पानी वाला भालू भी कहते हैं. पर ये कोई बड़ा जानवर नहीं है. टार्डिग्रेड्स अति सूक्ष्म जीव होते हैं, जो हर तरह की विषम परिस्थिति में जीवित रहते हैं. टार्डिग्रेड 'अविनाशी' कहे जाते हैं. वे अत्यधिक तापमान, दबाव और यहां तक कि परमाणु विकिरण से भी बच सकते हैं

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



