
अंडरग्राउंड कमांड रूम से इजरायली रक्षा मंत्री ने की लेबनान पर हमले की निगरानी, देखें वीडियो
AajTak
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर हमला किया है. इस बीच, तस्वीरें सामने आई हैं कि इजरायल के रक्षा मंत्री ने लेबनान पर हमले को मॉनिटर किया. हमले के दौरान इजरायल के वायुसेना के अंडरग्राउंड कमांड रूम में इजरायल के रक्षा मंत्री और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











