
अंगूर पर दिखने वाला सफेद पाउडर क्या है? बिना धोए खाएं, तो पड़ सकते हैं बीमार, जानिए धोने का सही तरीका
NDTV India
White Powder On Grapes
White Powder On Grapes White Powder On Grapes: बाजार से अंगूर लाने के बाद कई लोग उन्हें सीधे खाने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अंगूर के ऊपर हल्की सफेद परत या पाउडर जैसा कुछ चिपका होता है. ज्यादातर लोग इसे सामान्य धूल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करना सही नहीं है. अंगूर पर मौजूद यह परत कई बार प्राकृतिक होती है, लेकिन कई बार इसमें कीटनाशकों या रसायनों के अवशेष भी हो सकते हैं. इसलिए अंगूर को खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी माना जाता है.
More Related News













